पापा सैफ अली खान के पेट पर चढ़कर खेलते दिखे छोटे नवाब तैमूर, देखें #PHOTOS

बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमुर अली खान की हाल ही में सोशल साइट पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। नन्हें तैमूर इस तस्वीर में बेहद क्यूट लग रहें हैं। इस दौरान तैमूर ने वहाइट कलर की शर्ट पहन रखी है। तस्वीर में सैफ लेटे हुए हैं और नन्हें तैमूर पापा के पेट पर चढ़कर खेलते हुए नजर आ रहें हैं। उनकी ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है जिसमें उनका लुक और भी क्यूट और निखर के सामने आया है। बता दे, यह फोटो तैमूर के बर्थडे की है, जोकि पिछले महीने हरियाणा स्थित पटौदी पैलेस में मनाया गया था। हालांकि दिग्गज कलाकार शशि कपूर के निधन के कारण जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाया गया। फिलहाल बर्थडे के मौके पर मौजूद परिवार वाले भी तैमूर की कई फोटोज क्लिक की, जोकि समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। फिलहाल अभी करिश्मा और करीना कपूर के चाचा करण कपूर ने तैमूर की एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाली है।