तैमूर की बढ़ती शरारतों से परेशान हुए सैफ और करीना, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड क्यूट स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल तैमूर की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस हमेशा ही इंतजार में रहते हैं। एयरपोर्ट हो या किसी पार्टी तैमूर किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं हैं। जैसे-जैसे तैमूर बड़े होते जा रहे हैं उनकी शरारतें भी बढ़ती जा रही हैं। तैमूर की बढ़ती शरारतों से सैफ और करीना दोनों ही परेशान हो जाते हैं। सैफ का मानना है कि अक्सर तैमूर हाथ में पकड़ी चीजों किसी पर भी फेंक देते हैं। इस बात को लेकर सैफ ज्यादा चिंतित है, जिसकी वजह से सैफ अली खान तैमूर को इनाया के पास ले जाने से रोकते हैं। बता दें कि इनाया सैफ की बहन सोहा की बेटी हैं।

सोहा अली खान ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान मीडिया से बात करते हुए बताया कि, 'तैमूर और इनाया की बॉन्डिंग अच्छी है। तैमूर उस उम्र में हैं जब वह ज्यादा से ज्यादा चीजें जानना चाहते हैं। वह सब कुछ हाथों से पकड़ना चाहते हैं, इस दौरान वह अपने नाखून से खरोंच भी लगा देते हैं। इसी वजह से भाई (सैफ अली खान) जब भी तैमूर को लेकर घर आते हैं तो वह इनाया से दूर ही रखते हैं कि कहीं अपने हाथों से या खेल-खेल में इनाया को चोट ना पहुंचा दें।'

सोहा ने आगे बताया कि, 'हर बच्चा इस उम्र में सब कुछ जानने के लिए उत्सुक होता है। यह उसका व्यवहार होता है, इसमें किसी की गलती नहीं होती है। सैफ और करीना तैमूर से जितना प्यार करते हैं उतना ही इनाया से भी करते हैं, ऐसे में वह नहीं चाहते कि खेल-खेल में ही सही तैमूर को इनाया से चोट लगे।'