ऐसा क्या हुआ जो रेखा ने हटाई 'सुहाग' की निशानियां, तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल

रेखा की जिंदगी को समझ पाना बेहद मुश्किल है। हाल ही में रेखा को ऐसे रूप में स्पॉट किया गया कि कुछ देर तक तो वो पहचान में ही नहीं आईं। रेखा के इस नए लुक को देखकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। दरहसल रेखा हर पार्टी में पूरे श्रृंगार में नजर आती हैं। साड़ी के साथ मैचिंग जूलरी, बड़ी सी लाल बिंदी और पूरी भरी हुई मांग।

ये रेखा का स्टाइल स्टेटमेंट रहा है। लेकिन हाल ही में रेखा एक पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने सिल्वर रंग की साड़ी और उसी से मैचिंग नैक पीस पहना था। हैरानी वाली बात यह थी कि उनके इस लुक से बिंदी और सिंदूर गायब थे! बीते कई सालों में ऐसा शायद ही हुआ हो जब रेखा को बिंदी और सिंदूर के बिना देखा गया हो। अक्सर इन्हें अमिताभ बच्चन से जोड़ कर देखा जाता था। कहा जाता था कि रेखा अभी भी अमिताभ के नाम का ही सिंदूर लगाती हैं।

कई बार यह भी कहा गया कि रेखा संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं। 1984 में रेखा और संजय दत्त करीब आए थे और खबरें उड़ी थीं कि फिल्म 'जमीन आसमान' के सेट पर उन्होंने शादी कर ली थी। लेकिन संजय दत्त ने खुद मीडिया के सामने आकर इस बात को अफवाह बताया था। अब रेखा अपना स्टाइल बदल रही हैं। समय के साथ वो आगे बढ़ रही हैं। शायद यही वजह है कि अपने मन में किसी का प्रेम भले ही वो रखें या ना रखें, अपने शरीर पर उसकी निशानी दिखाना जरूरी नहीं समझतीं!