बाबा सदगुरू के साथ रणवीर सिंह ने किया डांस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जहां भी जाते हैं वहा अपने जोशीले अंदाज़ में सबका दिल जीत लेते है।
कुछ ऐसा ही नजारा इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलुरू में देखने को मिला जहां रणवीर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान सभी उस समय हैरान रह गये जब 'खिलजी' ने सद्गुरु को अपने साथ थिरकने के लिए आमंत्रित किया। रणवीर और सदगुरू के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर और सद्गुरु जग्गी वासुदेव दोनों साथ में उछल उछलकर नाच रहे हैं। रणवीर ने डांस करते हुए सद्गुरु की स्टेप्स को फॉलो किया और डांस के बाद उन्हें गले लगाया। रणवीर ने डांस के इस वीडियो को खुद ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी डांस'

बता दे, रणवीर रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सिम्बा' में नजर आएंगे। उसके अलावा रणवीर आलिया भट के साथ जोया अख्तर की 'गुली बॉय' में भी नजर आएंगे। इसके साथ ही रणवीर सिंह 1983 के क्रिकेट वर्ल्‍डकप पर बन रही फिल्‍म '83' में भी नजर आने वाले हैं।