कार की छत पर चढ़कर 'खली बली' डांस करने लगे रणवीर सिंह, देखे वीडियो

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ में छुट्टियां बिता कर मुंबई लौट आए हैं। बीते कई दिनों से दोनों स्टार्स की शादी की खबरें चर्चाओं में है। रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक अभिनेताओं में से एक है और जैसे ही वो अपने फैंस से रुबरु होते है उनमे एक अलग सी एनर्जी आ जाती है। ऐसा ही हुआ कुछ घंटे पहले हुआ जब रणवीर मुंबई में एक इवेंट में हिस्सा लेने गए थे। इस इवेंट के वेन्यू पर रणवीर के फैंस की काफी भीड़ इक्कठा हो गई थी। लोगों के प्यार को देखकर रणवीर खुशी से झूम उठे। कार के फूट रेस्ट पर खड़े होकर रणवीर फैंस और फोटोग्राफर्स से हाथ मिलाने लगे, फैंस का प्यार देख कर रणबीर से रहा नहीं गया और वह पलक झपकते ही अपनी कार के छत पर जाकर खड़े हो गए। छत पर खड़े होकर रणवीर ने अपने फैंस का अभिवादन किया और छत पर चढ़ कर डांस भी क्या। इस दौरान फैंस रणवीर को बाबा बाबा कहकर पुकारने लगे।

रणवीर की इस गर्मजोशी को देखकर उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट तो जरुर आएगी। वैसे बीते दिनों ही एक इवेंट के दौरान तो रणवीर ने सद्गुरु को भी नाचने पर मजबूर कर दिया था। वैसे हो ना हो इस बात से एक चीज साफ होती है कि एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ वह एक अच्छे इंसान भी है जोकि सफलता के रथ पर सवार होने के बाद भी अपनी जमीन से जुड़ा हुआ है।

बात की जाए रणवीर के प्रोफेशनल लाइफ की तो हाल ही में रणवीर ने हैदराबाद में अपनी नई फिल्म ‘सिम्बा’ का पहला शेड्यूल पूरा किया है। जल्द ही रणवीर इस फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग भी शुरु कर देंगे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे है और इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर फिल्म ‘गली बॉय’ और ’83’ में नजर आएंगे।

रणवीर सिंह का यह अंदाज़ देख दीपिका हुईं दीवानी

बता दे, रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को एक पोस्ट किया जिसमें वो इंक ब्लू रंक के एक सूट में दिखाई दे रहे हैं। इस पर उन्होंने कमेंट लिखा "Monday Blues?"। इस पिक्चर पर रणवीर सिंह के हजारों फैन्स ने अपना प्यार दर्शाया। उनकी इस पिरक्चर पर दीपिका पादुकोण ने भी एक कमेंट किया। उन्होंने लिखा "uffff!!!never!!!?"।