जब रणवीर ने पूछा 'वर्कआउट के बाद क्या खा रही हो? चिवड़ा?', तो प्रियंका ने दिया यह जवाब...

'गुंडे', 'बाजीराव मस्तानी' और 'दिल धड़कने दो' में एक साथ काम कर चुके रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे की टांग खीचने का कोई मौका नहीं छोड़ते। यह दोनों एक अच्छे दोस्त है। प्रियंका उन्हें प्यार रन्नो बुलाती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी फिट बॉडी के लिए करोड़ों फैंस के लिए इंस्पिरेशन हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वर्कआउट सेल्फी पोस्ट की, उनकी इस सेल्फी को दो दिन में 1,305,620 लाइक्स मिले हैं। प्रियंका पहले भी बता चुकी हैं कि उन्हें जंक फूड बेहद पसंद है और अपनी फिट बॉडी के लिए वह हमेशा अपने मेटाबॉलिजम को क्रेडिट देती हैं।

लिहाजा उनको वर्कआउट करते हुए देख कई लोग हैरान हुए जिनमें से रणवीर सिंह भी एक हैं। उन्होंने PC की इस तस्वीर पर कॉमेंट भी किया है। उन्होंने लिखा, 'प्रियंका वर्कआउट कर रही हैं? अब मैंने सबकुछ देख लिया... वर्कआउट के बाद क्या खा रही हो? चिवड़ा?'

प्रियंका भी रणवीर के कॉमेंट का जवाब देने से नहीं चूकीं। उन्होंने लिखा, नहीं यार! मैंने फोकस करना और डेडिकेशन तुमसे सीखा है।'