'भारत' छोड़ते ही प्रियंका ने कर डाला ऐसा काम, जानकर भड़क जाएंगे सलमान

सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक और हॉलीवुड फिल्म में काम करने की तैयारी में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कॉमिक बुक पर बनने जा रही फिल्म 'काउबॉय निन्जा वाइकिंग' साइन की है। फिल्म में लीड रोल क्रिस पैट निभाएंगे। हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक फिल्म इमेज कॉमिक ग्राफिक्स नॉवेल की कहानी पर बन रही है। जिसे एजे लिबरमैन और रिले रॉस्मो ने इसी टाइटल बनाया था। वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, यूनिवर्सल के बड़े बजट वाली फिल्म में प्रियंका और पैट की कैमिस्ट्री दिखाई देगी। ' 'क्वांटिको' से चर्चित हुईं अभिनेत्री प्रियंका हाल ही में 'ए किड लाइक जेक' में नजर आईं। इसमें जिम पार्सन्स और क्लेयर डेन्स भी थे।

नॉवेल पर बेस्ड होगी फिल्म :काउबॉय निंजा वाइकिंग साइकोथैरेपिस्ट डॉ. सेबेस्टियन की तैयार की गई काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट पर आधारित है। जिसमें क्रिस पैट एक ऐसे एजेंट का किरदार निभाएंगे, जिसके पास काउबॉय की तरह फाइटिंग स्किल्स हैं, निन्जा की ताकत है और वह वाइकिंग भी है।

- काउबॉय निन्जा वाइकिंग का डायरेक्शन गेम ऑफ थ्रोन्स से फेमस हुए मिशेल मैकलॉरेन कर रहे हैं। प्रियंका फिल्म में क्रिस का लव इंटरेस्ट होंगी। फिल्म 28 जून 2019 को रिलीज होगी।

जुरासिक वर्ल्ड में नजर आए थे क्रिस

- साल 2000 से कर्स्ड पार्ट 3 से अपना करियर शुरू करने वाले क्रिस्टोफर मिशेल पैट की पिछली फिल्म जुरासिक वर्ल्ड द फाॅलेन किंगडम थी। वे एवेंजर सीरीज की अगली फिल्म में भी नजर आएंगे।
- फिल्मों के अलावा क्रिस टेलीविजन वर्ल्ड में भी एक्टिव हैं। 2017 के शो मॉम में उन्हें निक बेनेस्जेक के किरदार में देखा गया था।

निक से शादी की खबर है सुर्खियों में

- प्रियंका ने अपने 36वें जन्मदिन 18 जुलाई के दिन सिंगर निक जोनस से सगाई कर ली है। अब सितम्बर में दोनों की शादी हो रही है। पिछले दिनों से ऐसी कई खबरें सुर्खियों में बनी हैं। शादी की खबरों के चलते ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका के भारत छोड़ने की वजह निक जोनस से शादी है।

ये हो सकता है अगला प्रोजेक्ट


- न्यूज वेबसाइट वैरायटी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपने एक और हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'इजन्ट इट रोमांटिक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रिबेल विल्सन होंगे।

- इसके पहले प्रियंका को हाॅलीवुड के तीन प्रोजेक्ट्स बेवॉच, क्वांटिको, ए किड लाइक जैक में देखा जा चुका है।