मराठी फिल्म में काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा, 'पानी' होगी चौथी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेत्री और इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से मराठी फिल्म पर काम शुरू करने वाली हैं। इस मराठी फिल्म का नाम ‘पानी’ रखा गया है। प्रियंका ने मंगलवार को बताया कि सामयिक मुद्दे पर बनने जा रही यह फिल्म एक वास्तविक कहानी पर आधारित है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने इसी सोच के साथ पर्पल पेबल पिक्चर्स को शुरू किया था। अच्छी कहानियों और नई प्रतिभा के लिए मंच। 'पानी' खास है क्योंकि यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है और इसमें एक सामयिक मुद्दे को उठाया गया है।"

प्रियंका ने एक ब्लू मोशन पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "हमे यह बताने में खुशी हो रही है कि हमारी चौथी मराठी फिल्म 'पानी' की शूटिंग जल्द शुरू होगी। आदिनाथ कोठारे निर्देशित सच्ची कहानी पर आधारित यह एक प्रेरणादायी कहानी है।"

- प्रियंका इससे पहले तीन मराठी फिल्मों ‘व्हेंटिलेटर’, ‘काय रे रास्कला’ और ‘फायरब्रांड’ का निर्माण कर चुकी हैं।

- इसके अलावा प्रियंका को सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के लिए भी साइन किया गया है। इसके साथ ही उनकी आने वाली बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो वो एक बार फिर से अभिनेता सलमान खान के साथ स्क्रिन शेयर करती नजर आने वाली हैं। सालों बाद एक बार फिर से ये जोड़ी फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं।
सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बहुत जल्द प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म के सेट पर शूटिंग करती नजर आएंगी। आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' और 'सलाम-ए-इश्क' में साथ नजर आए थे। फिल्म में इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में करेंगी। फिलहाल वो अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'ए किड लाइक जैक' में बिजी हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।