सगाई के बाद पहली बार खुलेआम निक को Kiss कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, देखे तस्वीरे

प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra इन दिनों निक Nick Jonas के साथ यूएस में है। यूएस में मस्ती करते हुए प्रियंका और निक की कई तस्वीरें भी सामने आई थी जिसमें दोनों एक साथ क्यूट लग रहे थे। प्रियंका कई बार यूएस जा चुकी हैं लेकिन सगाई के बाद यह पहला मौका है जब प्रियंका निक से मिलने के लिए सात समंदर पार गई हैं। करियर की ऊंचाई पर पहुंचने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइप को लेकर भी सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में सगाई के बाद प्रियंका ने निक के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशल कर अपने फैन्स को भी अपनी इस खुशी में शरीक कर लिया। अब प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपना किस भी भेजा है।

हमेशा से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टास्टोरी पर निक की एक तस्वीर पोस्ट की है। दिलचस्प बात यह है कि इस तस्वीर पर प्रियंका ने किस वाला इमोजी भी बनाया है। प्रियंका अपनी निजी जिंदगी मीडिया के सामने लाने से हमेशा बचती नजर आती हैं लेकिन यह पहला मौका है उन्होंने इस तरह से निक के लिए अपना प्यार सोशल मीडिया पर दिखाया है। अब देसी गर्ल को अपने विदेशी हमसफर का यह अंदाज़ इतना भा गया कि वह खुद को रोक न सकीं और उनकी इस तस्वीर पर अपना किस भेज दिया है। अफवाहों पर यकीन करें तो निक और प्रियंका अक्टूबर में शादी कर सकते हैं और बताया जा रहा है कि इनका डेस्टिनेशन वेडिंग हवाई होगा।

पिछले दिनों एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहा जिसमें निक की मां और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा पंजाबी गाने में झूमती नजर आ रही थीं। ऐसा लग रहा है कि दोनों की शादी के इस फैसले को लेकर घर वाले भी बेहद खुश हैं।

फिलहाल प्रियंका 'द स्काई इज़ पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर भी नजर आएंगे।