एक साल पहले प्यार में पागल थी प्रियंका चोपड़ा, इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा

हॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने रिश्तों को लेकर बड़ा खुलासा किया है जिसें जानकार उनके फैंस को झटका जरूर लग सकता है। हाल ही में फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू के दौरान किया।

प्रियंका ने कहा - 'शादी कभी भी प्लानिंग से नहीं होती। बस आपको अपने लिए किसी खास को तलाशना होता है। अगर मुझे अपना मिस्टर राइट मिल जाएगा तो मैं तुरंत शादी कर लूंगी लेकिन मुझे वो अभी तक मिला नहीं हैं।' प्रियंका ने कहा - 'मैं बहुत सीरियस रिलेशनशिप में थी। लेकिन बीते एक साल से मैं सिंगल हूं। मैं कई लोगों से मिली पर मेरा मन किसी से भी नहीं जुड़ा। मुझ पर कई लोगों ने ध्यान दिया लेकिन पता है मैं लड़की हूं और क्या करना चाहिए।'

हालांकि, प्रियंका ने इस बारे में कोई भी जानकारी इस इंटरव्यू के दरम्यान नहीं दी कि वो आखिर कौन था? लेकिन ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका जिस रिलेशनशिप के टूटने की बात कर रही हैं वह अमेरिकी एक्टर से था।

बता दे, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग में बिजी हैं। इसके साथ ही वो ‘बेवॉच’ के बाद दो और हॉलीवुड फिल्मों ‘Isn’t it’s romantic’ और ‘A kid like Jack’ में नजर आने वाली हैं।