सगाई की पहली फाेटो आई सामने, पीले और सफेद कॉम्बिनेशन में बला की खूबसूरत लग रहीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा 'Priyanka Chopra' और निक जोनस 'Nick Jonas' की सगाई की पहली तस्वीर सामने आ गई है। प्रियंका ने अपनी सगाई पर पीले और सफेद कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी है। वहीं निक व्हाइट कलर के पायजामा-कुर्ता पहने नजर आए।

प्रियंका के घर के बाहर टाइट सिक्योरिटी है। घर का मेन गेट बंद कर दिया गया है । दरवाजा तभी खुलता है जब कोई मेहमान खटखटाता है। कुछ ही देर पहले प्रियंका के खास दोस्त मुस्ताक शेख पिंक कलर का कुर्ता पहन वेन्यू पर पहुंचे हैं।

सगाई के बाद शाम को प्रियंका ने एक शानदार पार्टी रखी है। इस पार्टी की थीम गोल्डेन और व्हाइट कलर रखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेंगे।

इस पार्टी में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली, निर्माता करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शामिल होंगी।

प्रियंका के घर पर उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा और प्रोड्यूसर सृष्टि बहल पहुंच चुकी हैं । प्रियंका की सगाई की खबरों के साथ उनकी इंगेजमेंट रिंग की भी खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि आज निक प्रियंका को डेढ़ करोड़ की अंगूठी पहनाएंगे। सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रियंका को बधाई दे रहे हैं।