इन 5 एक्टर्स को डेट कर चुकी हैं प्रियंका, शाहिद कपूर थे बेहद करीब

अपना 36वां जन्मदिन मना रही रही बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के बीच कथित अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। हाल में इन दोनों की रोमांटिक डेट की कई तस्वीरें सामने आई थीं। प्रियंका निक के साथ भारत भी आई थीं जहां निक की मुलाकात प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से हुई। बता दे, निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के और प्रियंका 35 साल की हो चुकी हैं। बता दे, प्रियंका चोपड़ा इस समय हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करने के लिए न्यूयॉर्क गई हुई हैं। इस फिल्म का नाम 'Isn't It Romantic' है जिसमें प्रियंका हॉलीवुड स्टार लियाम हेम्सवर्थ के साथ दिखेंगी। हाल ही में इस फिल्म का अंतिम शेड्यूल न्यूयॉर्क में हुआ जिसके दौरान एक गाने की शूटिंग हुई। गाने की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें प्रियंका पिंक ड्रेस में न्यूयॉर्क की सड़कों पर डांस करती दिख रही हैं। निक से पहले प्रियंका 5 बार अपना दिल दे चुकी है तो आइये उनके जन्मदिन पर प्रियंका के अफेयर के बारे में जानते है

जब शाहरुख खान पर आया था प्रियंका का दिल

प्रियंका का दिल शाहरुख खान पर भी आया था। दोनों फिल्म डॉन की शूटिंग के दौरान करीब आये थे । खबरों की मानें तो जब ये बात शाहरुख की पत्नी गौरी को पता चली तो उन्होंने प्रियंका को घर बुलाया और उनसे किंग खान से दूर रहने को कहा। इसके बाद प्रियंका ने शाहरुख से दूरी बना ली।

अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ चुका है नाम

प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के साथ भी जुड़ा। अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने ‘अंदाज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘ऐतराज’ और ‘वक्तः रेस अगेंस्ट टाइम’ जैसी फिल्में में साथ काम किया है। नौबत यहां तक आ गई थी कि अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को प्रियंका के साथ काम करने के लिए मना कर दिया।

हरमन से भी रहा रिश्ता

हरमन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ लव स्टोरी 2050 से इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था कुछ मौकों पर इन दोनों को साथ देखे जाने के बाद इन दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई जिसके बाद हरमन के साथ प्रियंका की दूरी बढ़ने लगी।

शाहिद कपूर थे बेहद करीब

प्रियंका और शाहिद ने हमेशा मीडिया में इस बात का खंडन किया कि उनके संबंध एक-दूसरे से को-स्टार से ज्यादा नहीं हैं, लेकिन लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।कुछ मीडिया रिपोर्टों में यहां तक कहा गया कि जब आयकर विभाग के अधिकारियों ने प्रियंका के घर पर छापा मारा था तो शाहिद ने दरवाजा खोला था। कॉफी विद करन तक में करण जौहर ने शाहिद के बारे में सवाल किया तो प्रियंका टाल गईं लेकिन अब इनके बीच की तल्खी जगजाहिर है।

गेरार्ड बटलर

प्रियंका चोपड़ा का नाम हॉलीवुड एक्टर गेरार्ड बटलर के साथ भी जुड़ चुका है। गेरार्ड बटलर जब भारत आए तो प्रियंका से मिलने के लिए फिल्म के सेट पर पहुंच गए थे। ये भी कहा जाता है कि गेरार्ड भारत में किसी होटल में नहीं बल्कि प्रियंका के घर ही रूके थे। उनकी आने की खुशी में प्रियंका ने अपने घर पर पार्टी भी दी थी। इन दोनों का अफेयर खूब चर्चा में रहा था।