10 साल बाद मिला दूसरे ‘खान’ का साथ, 7 साल पहले ‘खान’ ने छोड़ा

बॉलीवुड के गलियारों में पिछले महीने प्रियंका चोपड़ा के भारत आने और उनका सलमान खान की आगामी ईद 2019 पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘भारत’ में काम करने की चर्चाएँ आम रही थीं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा होंगी या नहीं इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो पायी थी।

लेकिन अब आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है कि प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन शो ‘क्वांटिको-3’ से फ्री होते ही भारत आएंगी और ‘भारत’ से जुड़ जाएंगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ दो नायिकाएं—कैटरीना कैफ—सहित हैं।

गौरतलब है कि 7 साल पहले बॉलीवुड की देसी गर्ल/जंगली बिल्ली को एक खान ने छोड़ दिया था। इस खान के साथ उन्होंने ‘डॉन’ सीरीज की दो बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। वहीं दूसरी ओर एक दशक अर्थात् 10 साल बाद उन्हें बॉलीवुड के दूसरे ‘खान’ का साथ पुन: मिल गया है। शाहरुख खान के साथ रिश्तों में आई दरार के बाद प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में बेहद कम अवसर मिले हैं। लेकिन अब 10 साल बाद पुन: सलमान खान के साथ परदे पर नजर आने जा रही प्रियंका चोपड़ा को उम्मीद है उनकी यह वापसी बॉलीवुड में उन्हें फिर से सक्रिय करने में मददगार साबित होगी।