रणवीर सिंह को मिला था प्रियंका चोपड़ा की रोका पार्टी का न्यौता लेकिन दीपिका का नाम नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 'Priyanka Chopra' ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस 'Nick Jonas' ने शानिवार को मुंबई में रोका कर लिया। रोका सेरेमनी 'Engagement Ceremony' के बाद एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें अंबानी से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। निर्देशक विशाल भारद्वाज, संजय लीला भंसाली और सिद्धार्थ आनंद, आलिय भट्ट, अनुषा दांडेकर, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और ईशआ अंबानी भी पार्टी में पहुंचे। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा पति आयुष शर्मा और लेखक मुश्ताक शेख भी पार्टी में नजर आए। इसक अलावा फेमस डीजे खुशी ने पार्टी में म्यूजिक प्ले किया। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में प्रियंका को निक के साथ डांस करते देखा जा रहा है।

प्रियंका के घर पर हुई इस पार्टी में निक के माता-पिता भी मौजूद थे। प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा और प्रियंका की नई फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर भी पार्टी में शरीक हुए।

सुनने में आ रहा है कि परिवार और दोस्तों समेत सिर्फ 20 लोग तक ही इस पार्टी का न्यौता गया। खबरें थी कि इस पार्टी का न्यौता रणवीर सिंह 'Ranveer Singh' के पास भी पहुंचा है। बता दें कि रणवीर और प्रियंका साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके है और दोनों के बीच अच्छी खासी बॉन्डिंग भी है, ऐसे भी सभी को लगा कि रणवीर इस पार्टी में पहुंचकर यहां की रौनक जरुर बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका की पार्टी का न्यौता दीपिका पादुकोण 'Deepika Padukone' को नहीं मिला था। ऐसे में हो सकता है कि दीपिका के बिना रणवीर इस पार्टी में नहीं चाहते थे। खैर सोचने वाली बात यह है कि प्रियंका आखिर दीपिका को कैसे भूल गईं ?

सूत्र ने डीएनए को जानकारी दी है कि, ‘दीपिका ने हमेशा से ही प्रियंका को सपोर्ट किया है और अगर उन्हें इगेंजमेंट पार्टी में बुलाया जाता तो वह उनकी इस खुशी में जरुर शामिल होती। सभी को पता है कि दीपिका और रणवीर रिश्ते में है और नवम्बर में दोनों शादी भी करने वाले है। तो ये वाकई में हैरान करने वाली बात है कि आखिर दीपिका का नाम गेस्ट लिस्ट में नहीं था। ये कितने किसने किया ? आपने सिर्फ एक इसांन को ही न्यौता भेजा?’

खैर अब वजह चाहे जो भी हो.. सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां प्रियंका के फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ दीपिका को पार्टी में न बुलाना समझ में नहीं आ रहा है। वैसे दीपिका को न बुलाने के पीछे अभी तक प्रियंका की तरफ से कुछ भी ऑफिशियली नहीं कहा गया है।