तो इस कारण Oscars 2018 का हिस्सा नहीं बन पाई प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं हैं ऐसे में सभी की निगाहें प्रियंका चोपड़ा पर रहती हैं कि रेड कारपेट पर कैसे जलवा बिखेरेंगी लेकिन इस बार उनके फैंस को निराशा हाथ लगी है। 90वें एकेडमी अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा के जाने की खबरें थीं लेकिन अब ऐसा नहीं हो सका। इसकी जानकारी प्रियंका ने खुद अपने फैंस और दोस्तों को सोशल मीडिया के जरिए दी। प्रियंका ने कुछ देर पहले ही एक सेल्फी साझा की है उसके साथ उन्होंने लिखा, 'सभी नॉमिनेटेड दोस्तों को शुभकामनाएं.. ऑल द बेस्ट.. बहुत बीमार हूं लेकिन सभी की शुभकामनाएं हैं.. विजेताओं का नाम जानने के लिए उत्सुक हूं'।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'क्वाटिंको' और दूसरे हॉलीवुड प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। उम्मीद है प्रियंका चोपड़ा जल्द ठीक हो जाएंगी और काम पर लौटेंगी। इससे पहले वो Elle इंडिया के कवर पर दिखीं थीं।

वही हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर पुरस्कार समारोह शुरू हो चुका है। फिल्म 'डनकिर्क' अबतक तीन अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है। फिल्म ने अबतक बेस्ट साउंड एडिटिंग, बेस्ट साउंड मिक्सिंग, बेस्ट फिल्म एडिटिंग केटेगरी में अवॉर्ड जीते हैं। इसे बेस्ट पिक्चर और क्रिस्टोफर नोलन को बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट भी किया गया है। मालूम हो कि, इस साल 'द शेप ऑफ वॉटर' को ऑस्कर के लिए सबसे ज्यादा 13 अलग-अलग कैटगरी में नॉमिनेशन के लिए जगह मिली है। ऑस्कर पुरस्कारों के इतिहास में ये 'ऑल अबाउट इव', 'टाइटैनिक' और 'ला ला लैंड' के बाद सबसे ज्यादा नॉमिनेशन वाली फिल्म है. यही नहीं, 'मडबाउंड' को 5 कैटेगरी और 'गेट आउट' को 4 अलग-अलग कैटेगरी के लिए ऑस्कर के नॉमिनेशन में जगह मिली।