सगाई के बाद अपने सास-ससुर के साथ अनाथालय पहुंचीं प्रियंका, बच्चो के साथ जमकर की मस्ती, देखे वीडियो

निक से अपनी सगाई के बाद प्रियंका 'Priyanka Chopra' ख़ुशी को बाटने अपने सास-ससुर और मां मधु चोपड़ा के साथ मुंबई के अनाथालय में गईं। अपनी लाइफ से जुड़े इस सबसे खास मौके को प्रियंका अनाथ बच्चों के साथ भी सेलिब्रेट करना चाहती थीं और उन्होंने ऐसा किया भी। प्रियंका केवल अनाथालय 'Orpahanage' जाकर बच्चों से मिली ही नहीं बल्कि उन्होंने बच्चों के साथ जमकर डांस किया और काफी इंजॉय भी किया।

प्रियंका का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 'Video Viral' हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका अनाथालय की एक बच्ची के साथ फिल्म 'गुंडे' के मशहूर गाने 'तू ने मारी एंट्री' पर जमकर नाचते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के ऊपर कैप्शन दिया गया है। 'सेंट केथेरियल आर्फनेज गईं, मेरा दिल भर गया'। इस कैप्शन के आगे दिल वाला इमोजी भी बना हुआ है।

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा यूनीसेफ की चाइल्ड राइट्स गुडविल एंबेसडर भी हैं जिसके तहत वह कई सारे कैंपेन से जुड़ी हैं। हाल ही में प्रियंका रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप भी गई थीं जहां पर उन्होंने लोगों की मदद करते हुए देखा गया था। इस अनाथालय में प्रियंका के साथ उनके परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी साथ गए थे। वीडियो में आप देखेंगे कि सभी बच्चे एक हॉल में बैठे हुए नजर आ रहे हैं जिनके सामने प्रियंका डांस कर रही हैं। खबर है कि निक और प्रियंका अगले महीने शादी कर सकते हैं, हालांकि अभी तक फाइल डेट को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं है। फिलहाल निक के माता-पिता रोका सेरिमनी के बाद वापस अपने घर के लिए बीती रात रवाना हो चुके हैं।