सक्रिय होने जा रही हैं प्रियंका, बॉलीवुड की दूसरी फिल्म

प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘भारत’ में बतौर नायिका चुना है। सलमान खान एक दशक के लंबे अन्तराल के बाद प्रियंका के साथ वापसी करने जा रहे हैं। उनकी यह फिल्म अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं, जो कि आगामी वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित होगी। हालांकि इस फिल्म में सलमान खान की खास मित्र कैटरीना कैफ भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगी। इसके अतिरिक्त प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक और बॉलीवुड फिल्म साइन करने के मूड में हैं। इस फिल्म में उनके नायक अभिषेक बच्चन होंगे जो उनके साथ द्रोण और दोस्ताना में काम कर चुके हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म जिस पर बात चल रही है वो आयशा चौधरी की लाइफ स्टोरी पर बेस्ड होगी। ये कहानी एक 13 साल की ऐसी लडक़ी के जीवन पर आधारित होगी जिसे एक खास तरह की बीमारी होती है और उससे जूझते हुए वो अपनी जिंदगी को कैसे नया आयाम देती है।

अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार साल 2008 में फिल्म ‘दोस्ताना’ में दिखाई दिए थे। इनकी इस फिल्म में ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री खूब पसंद की गई थी। मुंबई मिरर ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि फिल्म को लेकर सोनाली ने अभिषेक बच्चन से ‘मनमर्जियां’ के सेट पर मुलाकात की थी और उन्हें ये आईडिया पसंद आया और इसके बाद वो जल्द ही फिल्म का फाइनल नैरेशन सुनेंगे। प्रियंका इस फिल्म में 13 साल की बच्ची की मां का रोल निभा सकती है।