छुट्टियां बिता कर मुंबई लौटे दीपिका और रणवीर सिंह, COOL अंदाज़ में दिखे मुंबई एयरपोर्ट पर, तस्वीरे

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ में छुट्टियां बिता कर मुंबई लौट आए हैं। बीते कई दिनों से दोनों स्टार्स की शादी की खबरें चर्चाओं में है। दीपिका और रणवीर साल 2013 से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों की दोस्ती संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला के दौरान ही हुई है और तभी से इनके लिंकअप की खबरें सामने आती रही है। फिलहाल तो दीपिका रणवीर की शादी की बात करें तो दोनों इटली की हसीन वादियों में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार इटली के लेक कोमो में दोनों 10 नवम्बर को शादी करेंगे। फिलहाल अभी इन दोनों ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

‘पद्मावत’ की स्क्रीनिंग के दौरान जब दोनों स्टार्स को एक दूसरे का हाथ थामे साथ चलते देखा गया तो इन खबरों पर मानो मोहर लग ही गई। इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई ‘पद्मावत’ सुपरहिट फिल्म साबित हुई और इसके बाद से अभी तक दीपिका ने कोई और फिल्म साइन नहीं की है।

बीते दिनों दीपिका ने खुद भी एक इंटरव्यू के दौरान इशारा दे दिया था कि वो अब शादी के लिए तैयार हैं। दीपिका ने कहा था कि वो भी शादी करना चाहती हैं और बच्चे चाहती हैं। अब इस सबके बाद तो हमें इंतजार इस बात का है कि आखिर दोनों कब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

हाल ही में दीपिका और रणवीर का विदेश में साथ में छुट्टियां बिताते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। दीपिका वीडियो में रणवीर सिंह का हाथ पकड़ते हुए नजर आ रही हैं। अब बीती रात जब दोनों सितारे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तब भी दोनों को इसी अंदाज में देखा गया। रणवीर ने एक और जहां दीपिका का हाथ कस कर पकड़ा हुआ था तो दूसरी ओर दीपिका की खुशी चेहरे पर साफ झलक रही थी।