परिणीति चोपड़ा ने बिना झिझके सोशल मीडिया पर दिखाए पेट के स्ट्रेच मार्क, आने लगे शादी के प्रपोजल!

फिल्म ‘इश्कजादे’ से धमाल मचाने वाली परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हो चुकी है। परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग खत्म की है। सोशल मीडिया पर भी वह बहुत एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। परिणीति चोपड़ा आजकल सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इसकी जवाह है उनकी पोस्ट की गई तस्वीरें।

हाल ही में परिणीति ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके पेट पर स्ट्रेच मार्क्स नजर आ रहे हैं लेकिन परिणीति ने उन्हें छिपाने की कोशिश नहीं की और बिना झिझके तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर दी। तस्वीर शेयर करतें ही परिणीति सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लग गई। कुछ लोगों ने तस्वीर को देख कर उन्हें स्ट्रेच मार्क छुपाने के लिए कहने लगे। लेकिन कुछ ने उन्हें कहा कि आप बहुत ही बहादुर हैं जो स्ट्रेच मार्क दिखा रही हैं और फिर उनके लिए शादी का प्रपोजल भी भेजने लगे। एक यूजर ने कहा कि मैं परी जैसी लड़की चाहता हूं। तो दूसरे यूजर ने लिखा कि रीयल बॉडी दिखाने के लिए परी आपका शुक्रिया।

परिणीति चोपड़ा अभी हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में नजर आई थीं। लेकिन परिणीति के सितारे बुलंद होते जा रहे हैं। वो बहुत जल्द फिल्म ‘केसरी’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में परिणीति ने कहा कि केसरी उनके लिए अक्षय कुमार के साथकाम करने के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। उन्होंने अपने किरदार के बारे में कुछ भी न बोलते हुए कहा कि यह गोपनीय है, लेकिन मैं बहुत उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रही हूं कि मैं केसरी का हिस्सा हूं, क्योंकि यह धर्मा प्रोडक्शन की बड़ी फिल्मों में से एक है।

साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में लंबे समय से अक्षय सर के साथ काम करना चाहती थी। मुझे लगता है यह सटीक फिल्म है क्योंकि वह पंजाबी हैं और उस विषय को अच्छी तरह से महसूस करते हैं, जिस पर इस फिल्म को बनाया जा रहा है।

बता दे, परिणिति की आने वाली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ को इसी साल 3 अगस्त को बॉक्सऑफिस पर रिलीज किया जाएगा। हाल ही में अर्जुन और परिणीति ने इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग पूरी की है।