गर्मी से परेशान नोरा फतेही ने ऑटो वाले से कहा- भईया इंग्लैंड ड्राप कर दीजिए ना..., वीडियो वायरल

बॉलीवुड में अपने डांस और लुक्स से धूम मचाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi Viral Video) ऑटो वाले से इंग्लैंड ड्राप करने की बात कर रही हैं। नोरा की इस वीडियो पर फैंस के फनी रिएक्शन देखे जा सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तपती धूम में सड़क किनारे खड़ी नोरा फतेही ऑटो वाले से कहती हैं कि 'भईया मुंबई में बहुत गर्मी है, थोड़ा इंग्लैंड ड्राप कर दीजिए ना।' वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये गर्मी आपके गाने के बाद से हुई है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'सो क्यूट।'

बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi Songs) इन दिनों अपनी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर चर्चाओं में हैं। नोरा ने अपनी खास पहचान 'दिलबर' और 'गर्मी' गाने से बनाई है। इसके बाद उनका 'नाच मेरी रानी' गाना रिलीज हुआ था। जिसमें वे गुरू रंधावा के साथ नजर आईं थीं।