येलो ट्रांसपेरेंट आउटफिट में बला सी खूबसूरत लगीं वाणी कपूर, तस्वीरें देख फैंस हुए क्रेजी

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी (Chandigarh Kare Aashiqui) फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में, ब्यूटीफुल वाणी कपूर ने एक शानदार स्ट्रैपी मस्टर्ड येलो थाई-हाई स्लिट बैकलेस गाउन में जमकर धमाल मचाया। इस गाउन में वाणी कपूर खूबसूरत के साथ बोल्ड भी नजर आ रहीं हैं। उनकी इस तस्वीर से फैंस के लिए नजरें हाटा पाना मुश्किल हो रहा है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा करते हुए, वाणी कपूर ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, 'द आर्ट ऑफ लाइट एंड शेडो।' इन तस्वीरों में वाणी ने अपने बालों को खुला छोड़ दिया और मिनिमल मेकअप लुक को चुना। वाणी कपूर की इन फोटो पर 1.78 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी 10 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में वाणी कपूर और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म में एक अलग तरह की लव स्टोरी देखने को मिलेगी। क्योंकि चंडीगढ़ करे आशिकी फिल्म में वाणी एक ट्रांस वूमेन की भूमिका में नजर आने वाली हैं। पहली बार आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे।