ब्लू कलर की कटआउट मोनोकनी में Urvashi Rautela ने तेज की फैंस की धड़कने, दिए कातिलाना पोज

उर्वशी रौतेला भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपनी सुपर सिजलिंग फोटोज से एक्ट्रेस फैंस के दिलों को जीत लेती हैं। फैंस भी उनके हर अंदाज पर फिदा रहते हैं। उर्वशी की सिजलिंग फोटोज ने एक बार फिर फैंस को दीवाना बना दिया है। उर्वश नई तस्वीरों में ब्लू कलर की सेक्सी कटआउट मोनोकनी में नजर आ रही हैं। डीप प्लंजिंग नेकलाइन मोनोकनी में उर्वशी सुपर गॉर्जियस लग रही हैं। उर्वशी के इस लुक ने फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है।
उर्वशी ने ब्लू कटआउट मोनोकनी के साथ गले में ट्रेंडी नेकपीस कैरी किए हैं। न्यूड ग्लॉसी नेचुरल मेकअप और ओपन हेयर में उर्वशी की अदाएं देखते ही बनती हैं। उर्वशी ने अपने मोनोकनी लुक को ब्लू शेडेड सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है।

फैंस एक्ट्रेस के लुक पर फिदा हो रहे हैं। कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी की बाढ़ आ गई है। फैंस उर्वशी के लुक और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।