उर्वशी रौतेला के इस नए लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, वीडियो वायरल

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने हुस्न के जादू से हर किसी को दीवाना बना लेती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उर्वशी की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही कोहराम मचा देते हैं। पिछले कुछ वक्त में उनकी फैन्स फॉलोइंग में जबरदस्त उछाल आया है।

हाल ही में उर्वशी का एक म्यूजिक वीडियो सामने आया था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार बरसाया जा रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस बंजारन लुक में घोड़े के साथ वॉक करती नजर आ रही हैं। इस लुक में उर्वशी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
बता दें कि उर्वशी रौतेला इराक की नंबर 1 पत्रिका के कवर पर आने वाली पहली एशियाई/भारतीय कलाकार बन गई हैं। उर्वशी रौतेला ने पत्रिका के अपने कवर के एक पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। साथ ही एक्ट्रेस ने उनका स्वागत करने के लिए इराक के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को आखिरी बार 'वर्जिन भानुप्रिया' में देखा गया था। वह जल्द ही 'ब्लैक रोज' में भी दिखाई देंगी, जिसे एक थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है। इसे हिंदी और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। हाल ही में उर्वशी रौतेला की तमिल रीमेक फिल्म 'थिरुट्टू पायल 2' के फर्स्ट लुक ने खूब चर्चा बटोरी थी। इसके अलावा जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ भी अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस समय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) रणदीप हुड्डा के साथ सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में इसकी शूटिंग खत्म की है।