सफेद बाल.. बढ़ा हुआ वजन, अब इतने बदल गए उदय चोपड़ा, पहचान पाना बेहद मुश्किल

फिल्म निर्माता दिवंगत यशराज चोपड़ा के बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई उदय चोपड़ा हाल ही में मुंबई में एक जगह पर स्पॉट किया गया तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल हुआ। फिट बॉडी और क्यूट स्माइल वाले उदय बहुत ज्यादा बदल चुके है। उन्हें हाल ही में पपाराजी ने स्पॉट किया तो उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल था। मास्क की वजह से उनका चेहरा आधा ढका हुआ था, लेकिन उनके बाल सफेद हो चुके हैं। वजन बहुत बढ़ गया है।

उदय ने साल 2000 में 'मोहब्बतें' फिल्म से ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उदय को फैंस फिल्म धूम के लिए जानते हैं। इस फिल्म में उदय ने अली का रोल निभाया था जिसे दर्शको ने खूब पसंद किया था। धूम की सभी सीरीज में उदय नजर आ चुके हैं। आखिरी बार फिल्म धूम सीरीज में साल 2013 में नजर आए उदय चोपड़ा फिल्म में अपनी शानदार बॉडी और एब्स के साथ दिखे थे। उदय ने फिल्मों से ब्रेक लिया और US में शिफ्ट हो गए। उदय लंबे समय से लॉस एंजेलिस में थे, जहां वो एक आलीशान विला में ठहरे हुए थे। एक इंटरनेशनल न्यूज पोर्टल के मुताबिक, उदय साल 2018 में अपना LA वाला घर बेचने वाले थे। ऐसा लग रहा है कि वो मुंबई वापस आ गए हैं।

उदय ने साल 2000 में 'मोहब्बतें' फिल्म से ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वो 'धूम' की सीरीज में नज़र आए, जो हिट हैं। वो बड़े पर्दे पर आखिरी बार साल 2013 में रिलीज हुई 'घूम 3' में दिखाई दिए थे।

49 साल के उदय चोपड़ा ने शादी नहीं की है। उदय चोपड़ा पिछली बार नरगिस फाखरी के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आए थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था। उदय चोपड़ा ने एक बार अजीब ट्वीट कर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने लिखा था 'कुछ घंटों के लिए, मैंने अपना ट्विटर अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिया। ऐसा लगा जैसे मैं मरने के करीब हूं। अभूतपूर्व था! मुझे लगता है कि यह आत्महत्या करने का एक अच्छा विकल्प है। मैं इसे जल्द ही स्थायी रूप से कर सकता हूं। मैं ठीक नहीं हूं! मैं कोशिश कर रहा हूं लेकिन अभी तक मैं असफल रहा हूं।'