'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब ये दो फिल्में बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, दिखाएंगे रोंगटे खड़े करने वाले अनकहे सच

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में दिखाया गया है कि 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर कैसे अत्याचार हुए, जिनके चलते उन्हें अपने ही घरों को छोड़कर भागना पड़ा। 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री ने इसी फिल्म की टीम के साथ दो नई फिल्मों की घोषणा की है। उन्होंने इन दो फिल्मों की घोषणा उनकी फिल्म के प्रोड्यूसर रहे अभिषेक अग्रवाल के जन्मदिन पर की है। हालांकि, अभी फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी है। वही, वीडियो में बताया गया है कि विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी के प्रोडक्शन हाउंस और अभिषेक अग्रवाल के प्रोडक्शन हाउस अगली दो फिल्मों के लिए फिर साथ आए हैं। दोनों प्रोडक्शन हाउस अब भारत की दो सच्ची घटनाओं को पर्दे पर लेकर आएंगे जो अभी तक दिखाई नहीं गई हैं। ये घटनाएं बहुत ही भयानक हैं।

आपको बता दे, फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।