रेड मोनोकनी में सनी लियोनी ने दिखाया हॉट अवतार, फैंस से पूछा ये सवाल

हॉट और सेंसेशनल सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने काम के साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजों को भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। इस समय वह मालदीव में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं और लगातार सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। एक बार फिर से सनी ने अपना ग्लैमरस अवतार दिखाया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से रेड बिकनी में एक वीडियो शेयर की है और इसी के साथ कैप्शन में फैंस से सवाल भी किया है।

वीडियो में सनी समंदर किनारे पानी में लेटे हुए किलर पोज दे रही हैं। रेड मोनोकनी में ब्लैक शेड्स लगाए सनी लियोनी की ग्लैमरस अदाएं किसी को भी दीवाना बना दें। एक से बढ़कर एक बेहतरीन पोज दे रहीं सनी लियोनी की ब्यूटी से आपके लिए नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा। उनका ये सिजलिंग अवतार फैंस के होश उड़ा रहा है।

वीडियो को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा, आपको कौन सा पोज पसंद है अपना फेवरेट में बाद में पोस्ट करूंगी। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस फायर और दिल वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ससे पहले सनी लियोनी ने मालदीव ट्रिप की कई स्टनिंग तस्वीरें शेयर कर कहर बरपाया था। सनी लियोनी की ये तस्वीरें किसी ट्रीट से कम नहीं है।

अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो हाल ही में सनी लियोनी की वेब सीरीज 'अनामिका' रिलीज हुई है, जिसमें वह एक्शन अवतार में दिखाई दे रही हैं। इस सीरीज में सनी ने एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाई है। यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है।