वर्कआउट मशीन पर खड़े होकर सनी लियोनी ने किया फनी डांस, वायरल हुआ ये मजेदार वीडियो

सनी लियोनी (Sunny Leone) का एक मजेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सनी लियोनी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह वर्कआउट वाली मशीन पर खड़े होकर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में डांस करते हुए सनी काफी फनी पोज़ भी दे रही हैं। सनी ने यह वीडियो महिला दिवस के मौके पर पोस्ट किया था। सनी लियोनी इस वीडियो में मस्त होकर डांस करती दिख रही हैं। इससे पहले एक वीडियो में सनी लियोनी ने बताया था कि उन्हें उनके डांस को लेकर कितना क्रिटिसाइज़ किया जाता था।

सनी ने इससे पहले एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने बॉलिवुड सफर के बारे में भी काफी कुछ कहा है। फनी अंदाज में इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने उन्हें 21 साल की उम्र में नफरत भरे ईमेल मिले। साथ ही लोगों ने उन पर जजमेंटल और सेक्सिस्ट कमेंट्स किए। उनके डांस मूव्स को को लेकर भी आलोचना हुई और इंडस्ट्री कम्युनिटी से कोई ऑफर या सपोर्ट नहीं मिला। और यहां तक कि अवार्ड शो से उनका बहिष्कार भी किया गया। सनी बताती हैं, '21 की उम्र में नफरत भरे मेल आए। जजमेंटल और सेक्सिस्ट कमेंट मिले। मेरे डांस मूव्स की आलोचना की गई। इंडस्ट्री की बिरादरी से कोई ऑफर और सपोर्ट नहीं मिला। अवॉर्ड्स शोज में बहिष्कार किया गया। लेकिन आज मैं अपनी सपनों की जिंदगी जी रही हूं। अब तक का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर 'बेबी डॉल' दिया। मेरे पास खूबसूरत परिवार है। मैं सक्सेसफुल बिजनेस वुमन हूं। अपनी मेकअप लाइन स्टार्ट की है। मैं जो भी हूं, मुझे उस पर गर्व है। मैं अपने दम पर बनी महिला हूं।

आपको बता दे, सनी लियोन भारत में पहली बार रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आईं थीं। शो के दौरान सनी ने खुद के पोर्न स्टार होने की बात को स्वीकारा था। इसके बाद सनी ने 'जिस्म 2', 'रागनी एमएमएस 2' और 'एक पहले लीला' जैैसी फिल्मों में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पॉर्न स्टार इमेज को खत्म करने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी, अब वह एक बॉलीवुड हीरोइन के नाम से जानी जाती हैं।