पानी के अंदर यूं समा गए सुनील ग्रोवर, देखे 'गुत्थी' का ये अंडर वॉटर वीडियो

कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) अक्सर खबरों में रहते हैं। लोगों को हँसाने के लिए वो हर पल कुछ न कुछ नया ट्राई करते रहते हैं। लोगों का मनोरंजन करने वाले सुनील सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते है। वे आए दिन अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। हाल ही में सुनील ग्रोवर ने एक ऐसा वीडियो सहरे किया है जिसे देखकर लोग उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। इस वीडियो में वह पहले पानी के ऊपर दिखाई दे रहे हैं मगर बाद में वो पानी के अंदर जाते हुए नज़र आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर का ये अंडर वॉटर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने पर यह मालूम होता है कि सुनील ने स्विमिंग पूल से इस वीडियो को शेयर किया है।

बता दें कि आज कल सुनील सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों को खूब हंसा रहे हैं। कुछ दिन पहले वो सड़क किनारे जूस और छोले कुल्चे बेचते नजर आए थे, जिसका वीडियो सुनील अपने फैंस के लिए शेयर किया था। बताते चलें कि हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘तांडव’ में भी सुनील के किरदार को लोगों ने पसंद किया था। आपको बता दें कि सबसे पहले सुनील ग्रोवर को साल 1998 में फिल्म “प्यार हो होना ही था” में देखा गया था। इस फिल्म के लीड हीरो अजय देवगन और काजोल थे।