कोरोना की चपेट में आए फेमस सिंगर कुमार सानू, कहा- ‘दुआ करें’

बॉलीवुड के फेमस सिंगर कुमार शानू (Kumar Sanu) की तबीयत खराब हो गई है। कुमार शानू भी कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो गए हैं। इस बात की जानकारी उनके आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए फैंस को दी गई है। सिंगर के फेसबुक पर उनकी टीम की तरफ से एक मैसेज लिखा गया है जिसमें लिखा है, ‘दुर्भाग्य से सानू दा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। प्लीज़ उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करें। शुक्रिया। टीम कुमार शानू’। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बीएमसी ने उस पूरे फ्लोर को सील कर दिया है जहां शानू दा रहते हैं’।

वहीं बॉम्बे टाइम्से से बात करते हुए उनकी पत्नी ने बताया कि ‘अगर उनकी (कुमार शानू) तबीयत ठीक हो गई और वो ठीक महसूस करेंगे तो 8 नवंबर को यहां (लॉस एजेलिस) आ जाएंगे। फिलहाल वो क्वारंटाइन हैं। हालांकि वो लॉकडाउन की वजह से पिछले 9 महीने से हम लोगों से नहीं मिले थे, इसलिए वो हमसे मिलने के लिए बहुत उत्साहित थे। लेकिन अब अगर वो ट्रेवल करने में ठीक महसूस नहीं करेंगे तो हम लोग उनके पास मुंबई चले जाएंगे और वहीं त्यौहार सेलिब्रेट करेंगे’।

इससे पहले कुमार सानू ने बताया था, 'मैं अपनी पत्नी सलोनी, बेटी शैनन और ऐनाबेल से मिलने के लिए बेकरार हूं। फाइनली 20 अक्टूबर को उनके साथ अपना बर्थडे मनाऊंगा। कुमार सानू ने यह भी कहा था कि दिसंबर में वाइफ का बर्थडे मनाकर मुंबई लौटेंगे।'