Raj Kundra Arrest: पोर्नोग्राफी के लिए बना रखा था व्हाट्सएप ग्रुप, अश्लील फिल्मों के कारोबार के बारे में होती थी बातचीत

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। खबरें हैं कि राज कुंद्रा एक व्हाट्सग्रुप ग्रुप में शामिल थे, जिसमें अश्लील फिल्मों के कारोबार के बारे में बातचीत होती थी।

इस व्हाट्सएप ग्रुप का नाम ‘H’ अकाउंट है, जिसमें राज कुंद्रा समेत कुल 5 लोग शामिल थे। ये सभी लोग भी पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के इस बिजनेस में शामिल थे। राज इसमें मार्केटिंग, सेल्स से लेकर मॉडल्स के पेमेंट और रेवेन्यू कैसे बढ़ाया जाए इन सब चीजों को लेकर बातें करते थे। फिल्म बनने के बाद ऐप और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करके लाखों की कमाई होती थी।

बता दें, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बीती रात को फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा पर इसी साल फरवरी, 2021 में केस दर्ज किया गया था। उनपर आरोप था कि वह पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने और उन्हें मोबाइल एप्स पर पब्लिश करने के बिजनेस में शामिल हैं। केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस ने कई अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की थी।

पुलिस के मुताबिक, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम की तलाश में आने वाली जरूरतमंद लड़कियों को बड़ी फिल्मों में रोल दिलाने के नाम पर फंसाया जाता था। हर हफ्ते फिल्म रिलीज की जाती थी।

क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में शुक्रवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं, इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।