सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार के बाद 11 साल की बेटी ने शेयर की ऐसी फोटो, देख छलक पड़ेंगे आपके आंसू

लेजेंडरी एक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के बाद गुरुवार को निधन हो गया। सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा स्थित शमशान घाट में संपन्न हुआ और लोगों ने एक्टर को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। सतीश कौशिक को अंतिम विदाई देने के लिए अनुपम खेर से लेकर राज बब्बर, जावेद अख्तर, अशोक पंडित और अनूप सोनी जैसे सेलेब्स पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद एक्टर की बेटी ने पिता के नाम पोस्ट शेयर किया है।

11 साल की वंशिका ने पिता सतीश कौशिक के साथ अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वे पिता को गले से लगाए हुए है। वंशिका और उनके पापा दोनों कैमरे को देख रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त है। वंशिका और सतीश कौशिक की ये फोटो देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं। इस खूबसूरत फोटो को शेयर करते हुए वंशिका ने बस हार्ट इमोजी बनाया है। फैंस वंशिका की पोस्ट पर लगातार कमेंट कर उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने को कह रहे हैं। हर कोई वंशिका के दुख में उनके साथ खड़ा नजर आया।

बता दे, सतीश कौशिक को काफी मिन्नतों के बाद बेटी हुई थी। इससे पहले उनका और पत्नी शशि का एक बेटा था। महज 2 साल की उम्र में एक्टर के बेटे का निधन हो गया था। बेटे की मौत के 16 साल बाद उनके घर बेटी ने जन्म लिया। बेटी वंशिका का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। 56 की उम्र में सतीश कौशिक दूसरी बार पिता बने थे। वंशिका अपने पिता की तरह मल्टीटैलेंटेड हैं। वे इंस्टा पर काफी एक्टिव हैं। वंशिका रील वीडियोज बनाती हैं। जिनमें उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशंस जबरदस्त होते हैं। वंशिका पिता के साथ भी रील्स बनाती थीं। बाप-बेटी के ये वीडियोज फैंस का दिल जीतते थे।