भांजी के साथ सलमान खान ने किया क्यूट डांस, वायरल हुआ ये खूबसूरत वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों महेश मांजरेकर की फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' की शूटिंग में बीजी है। इस फिल्म में उनके साथ बहनोई आयुष शर्मा भी नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान बहनोई आयुष शर्मा भी नजर आएंगे। खबर है कि फिल्म की शूटिंग फरवरी तक खत्म हो जाएगी। फिल्म की शूटिंग के बीच सलमान खान का अपनी भांजी आयत (Aayat) के संग जमकर मस्ती करने वाला एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सलमान खान की बहन अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
अर्पिता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बेइन्तहां प्यार। वीडियो में सलमान भांजी आयत को गोद में उठाकर उसके साथ डांस कर रहे हैं। बैकग्राउंड में फिल्म बजरंगी भाईजान का गाना तू जो मिला चल रहा है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान जहां पर हैं वो पहाड़ी इलाका लग रहा है जिसका व्यू मन को मोह लेने वाला है। वीडियो में सलमान खान पगड़ी पहने दिख रहे हैं जिससे पता लगता है कि वो फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
बता दे, सलमान खान, आयुष शर्मा और महेश मांजरेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार पंचगनी में शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में आयुष गैंगस्टर का रोल प्ले कर रहे हैं। इसी के साथ सलमान के अपनी फिल्म 'राधे' ईद पर रिलीज करने की घोषणा कर चुके है। इस फिल्म का निर्देशन प्रभू देवा कर रहे है। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा लीड रोल में नज़र आएंगे। इसके साथ ही सलमान खान यशराज बैनर में बन रही 'टाइगर 3' की भी शूटिंग शुरू करने वाले है। जानकारी के मुताबिक, ‘यह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी और कूलेस्ट एक्शन फिल्म होगी। सलमान खान ने 'टाइगर 3' के मेकर्स को अच्छी खासी डेट्स दी हैं, ताकि 'टाइगर 3' का शूट प्लानिंग के मुताबिक हो सके। यशराज बैनर मार्च से लेकर सितंबर तक 'टाइगर 3' की शूटिंग करेगा।