रणवीर सिंह ने मोतियों की माला पहनकर शेयर की सेल्फी, फैन बोले- दीपिका का नेकलेस चुराया?

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer singh) अपने फैशन सेंस को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी एक नई सेल्फी शेयर की है। इस फोटो में वह कैजुअल टी-शर्ट और कैप में नजर आ रहे हैं, लेकिन खास बात ये है कि उन्होंने टी-शर्ट के साथ पर्ल नेकलेस पहन रखा है। जिसे लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है। फोटो शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन 'मधुमती' फिल्म के गाने की लाइन लिखी हैं। रणवीर लिखते हैं- 'सुहाना सफर और ये मौसम हसीन, हमें डर है, हम खो ना जाएं कहीं।' फोटो में रणवीर सिंह होटल की बालकनी में नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी इस फोटो में बैकग्राउंड में, बीच का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है।

रणवीर सिंह (Ranveer singh) की इस फोटो पर लोग कमेंट्स कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रणवीर के फैन ही नहीं, उनके सेलिब्रिटी फ्रेंड भी उनकी फोटो पर कमेंट कर रहे हैं।

रणवीर के कई फैन्स ने कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। तो वहीं कई यूजर्स ने उनके पर्ल नेकलेस को लेकर उनकी तारीफ भी की।

रणवीर की यह सेल्फी देखकर उनके एक फैन ने उनसे यह तक सवाल पूछ लिया कि क्या यह नेकलेस दीपिका पादुकोण का है।

एक यूजर ने लिखा- 'बेबी।' वहीं एक अन्य यूजर ने रणवीर को 'मोती लाल' बताया।

एक यूजर ने लिखा - 'दीपिका जरूर अपनी माला खोज रही होंगी।' एक और ने पूछा- 'दीपिका का नेकलेस चुराया है?'

फोटो पर रणवीर सिंह के फ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। एक्टर रणवीर सिंह की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखते हैं- 'बाबा तू हीरा नहीं, मोती है।'

रणवीर सिंह को ताज महल पैलेस होटल में देखा गया था। वही उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शू्टिंग में बिजी हैं। दीपिका अपनी शूटिंग के लिए गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग जा रही हैं। ऐसे में उन्हें पिराजी ने स्पॉट किया था।

दीपिका, डायरेक्टर शकुन बत्रा की फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका, पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाते दिखेंगे, जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में हैं।

बता दें, रणवीर की इस फोटो को कुछ ही समय में 11 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।