Holi 2021: पति निक और सास-ससुर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने जमकर खेली होली, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

रंगों और प्रेम का त्योहार होली आज 29 मार्च को पूरे देश में मनाई जा रही है। होली का त्योहार एक ऐसा त्योहार है जिसमें हर कोई रंगों से रंगा नजर आता है। फिर चाहे वो आम इंसान हो या कोई सेलेब्रिटी, हर किसी पर होली का रंग और भंग सिर चढ़कर बोलता है। बॉलीवुड में भी होली का रंग बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनास और ससुरालवालों के साथ होली खेली। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह होली के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि उनके साथ उनके पति निक जोनास और पूरा ससुराल भी होली के रंगों में रंगा नजर आ रहा है। प्रियंका ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनास, सास और ससुर भी नजर आ रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है- 'होली, रंगों का त्योहार मेरे पसंदीदा त्योहारों में से एक है। उम्मीद है हम इसे अपनों के साथ सेलिब्रेट कर सकें, लेकिन अपने-अपने घरों में। सभी को हैप्पी होली।' एक्ट्रेस की ये फोटोज उनके फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही हैं।