पति निक जोनस को प्रियंका चोपड़ा ने किया किस, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक्टिंग से धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर अंदाज निराला है। वे अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करती हैं। प्रियंका प्रोफशनल के साथ पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चाओं में रहती हैं। प्रियंका अक्सर पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ रोमांटिक फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका नीक को किस करती हुई दिखाई दे रही है।

यह वीडियो प्रियंका और निक की लंच डेट का है, जिसमें प्रियंका की मां मधु चोपड़ा उनके साथ थीं। वीडियो में निक और प्रियंका को आपस में बात करते देखा जा सकता है। दोनों कुछ सीरियस बात कर रहे हैं और फिर बात करते-करते प्रियंका, बड़े प्यार से निक को गाल पर किस करती हैं। इसके बाद दोनों को हंसते हुए भी देखा जा सकता है।

बता दें कि कुछ समय पहले ही निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का रीयूनियन लंदन में हुआ है। निक जल्द ही अपने भाइयों केविन और जो जोनस के साथ कॉन्सर्ट टूर पर जाने वाले हैं। ऐसे में वह प्रियंका चोपड़ा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए लंदन पहुंचे हैं। प्रियंका पिछले साल से ही बेहद व्यस्त चल रही है। दो फिल्मों की शूटिंग करने के बाद प्रियंका अब रूसो ब्रदर्स की सीरीज सिटाडेल में काम कर रही है।