क्लब में नोरा फतेही ने 'दिलबर' गाने पर किया ऐसा धासू डांस, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस वीडियो को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। हाल ही उनका एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में वे 2018 में आई फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। बता दें, ये वही गाना है जिसने नोरा को बॉलीवुड में एक नई पहचान दिलाई थी और उन्हें 'दिलबर गर्ल' के नाम से भी जाना जाने लगा। इस वीडियो में नोरा किसी क्लब में नजर आ रही हैं और हाथ में ग्लास पकड़े इस गाने पर डांस करती हुई दिख रही हैं।

बता दे, नोरा फतेही का एक और डांस वीडियो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही नाच मेरी रानी पर जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती नजर आरही हैं। नोरा फतेही का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इस वीडियो में उनके डांस स्टेप्स और उनके एक्सप्रेशंस वाकई कमाल के लग रहे हैं। नोरा पतेही वीडियो में पीच कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी देखने लायक है। वीडियो में एक्ट्रेस के डांस स्टेप्स और और उनका स्टाइल देखने लायक है। वीडियो में नोरा फतेही आवेज दरबार के साथ थिरकती नजर आ रही हैं।

बता दें, नोरा फतेही के डांस का हर कोई दीवाना है, इसलिए डांस वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं। नोरा फतेही (Nora Fatehi) के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में नोरा फतेही सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगी।