नोरा फतेही ने 'Body' सॉन्ग पर दिखाए अपने हॉट मूव्स, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

अपने डांस मूव्स से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्टर्स नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। आपको बता दे, नोरा फतेही अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज शेयर करती रहती है। नोरा की तस्वीरें और वीडियो उनके फैंस खूब पसंद करते है।

हाल ही शेयर वीडियो में नोरा कोरियोग्राफर रजितदेव के साथ बोल्ड अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। जो उनके फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में नोरा के डांस मूव्स भी शानदार लग रहे है। एक्ट्रेस के फैन कमेंट्स के जरिए उनपर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो में नोरा शॉर्ट्स, स्लीवलेस टॉप और कैप लगाए नजर आ रही हैं। जिसमें वह काफी बोल्ड लग रही हैं। नोरा का यह वीडियो उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

इस वीडियो को 9 लाख लाइक्स मिल चुके है और 38 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर लोगों ने भी अपनी प्रतिकिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा, 'नोरा का कोई जवाब नहीं है। एक बात फिर से शानदार परफॉर्मेंस।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'ऐसे डांस पर्फोर्मेंसज की वजह से ही आज फैन्स के दिलों में छायी हुई हैं।'