पिंक बिकीनी टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में नोरा फतेही ने दिखाए किलर मूव्स, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

अपने डांस मूव्स से लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हाल ही में शेयर किया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में नोरा पिंक बिकीनी टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में किलर मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में नोरा पूल के किनारे अपने डांस का कमाल दिखा रही हैं। नोरा इंग्लिश सॉन्ग 'वन डांस' (One Dance) पर डांस कर रही है। नोरा इस वीडियो में जितने खूबसूरत मूव्स दिखा रहीं उतना ही खूबसूरत उनका एक्प्रेशंस भी नजर आ रहा है। कुछ घंटों पहले शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 17 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
गौरतलब है कि बिग बॉस से नोरा फतेही (Nora Fatehi) का करियर शुरू हुआ था, जिसके बाद उन्हें कई गानों में देखा गया है। नोरा 'बाहुबली: द बिगनिंग', 'किक 2', 'स्त्री, 'भारत', 'स्ट्रीट डांसर: 3डी' जैसी कई बॉलिवुड फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। नोरा हाल ही में 'छोड़ देंगे' सॉन्ग में नजर आई थीं। इससे पहले नोरा 'नाच मेरी रानी' सॉन्ग में दिखाई दी थीं। नोरा जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आएंगीं।