मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में इस कपल ने अपने रिश्‍ते का किया ऐलान, साथ दिए पोज!

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं और इसके पीछे कारण उनकी कोई आने वाली फिल्म नहीं है बल्कि उनकी शादी की चर्चा है। दरअसल, आदित्य रॉय कपूर का नाम अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये दोनों सेलेब्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले करण जौहर (Karan Johar) ने अपने सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ (Koffee With Karan 7) में इस ओर इशारा किया था कि उनकी ‘स्टूडेंट’ अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के बीच कोई खिचड़ी तो पक रही है। जब एक दिवाली पार्टी में दोनों को साथ समय बिताते देखा गया तो अब इस बात को और हवा मिल गई है। दरअसल गुरुवार 20 अक्टूबर की रात मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के घर दिवाली पार्टी (Diwali Party) थी। इस पार्टी की शान बढ़ाने एक से बढ़कर एक सितारे पहुंचे। जिसमें अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी शामिल थे। पार्टी में पहुंचकर दोनों ने पहली बार एक-साथ आकर तस्वीरें भी खिंचवाई और साथ में दोनों ने क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया।

आदित्य और अनन्या के रिश्ते की खबर इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में फैली हुई है और इस बीच इन दोनों पार्टी में पहली बार साथ आकर पैपराजी के सामने पोज दिए। इस दौरान दोनों ने एक ही कलर का ऑउटफिट पहना हुआ था। अनन्या और आदित्य दोनों ने ब्लैक कलर के आउटफिट कैरी किए हुए थे। अनन्या ब्रालेट के साथ प्लाजो पैंट पहनी हुई थी और उसे ब्लैक श्रग के साथ कैरी किया। वहीं दूसरी तरफ आदित्य रॉय कपूर ब्लैक कुर्ते पयजामे में नजर आए। इन दोनों को साथ में देखकर ऐसा तो नहीं लग रहा था कि ये पहली बार साथ में आए हैं।

हालांकि, तस्वीरें खिंचवाते हुए अनन्या पांडे काफी ज्यादा अनकंफर्टेबल लग रही थीं। वहीं आदित्य का रवैया काफी कूल लग रहा था। अनन्या बिना ढंग से फोटोज खिंचवाए ही अंदर पार्टी में चली गईं और उनके पीछे-पीछे आदित्य भी पार्टी के अंदर चले गए। इस वीडियो को देखकर लोगों को लग रहा है दोनों के बीच जरूर कुछ न कुछ पकता नजर आ रहा है। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए कई यूजर्स ने खुशी जाहिर की तो कई नाखुश भी दिखे। अनन्या और आदित्य के वीडियो पर कॉमेंट करते हुए कुछ यूजर्स ने अभिनेत्री को ट्रोल करने की कोशिश भी की।

एक ने लिखा- ‘नो… ये लड़की आदित्य रॉय कपूर की गर्लफ्रेंड नहीं हो सकती।’

एक और ने लिखा- ‘इसके साथ पोज क्यों दिए आदित्य ने।’

एक और यूजर लिखता है- ‘मुझे लग रहा है जैसे अनन्या, आदित्य के साथ पोज नहीं देना चाहतीं। लेकिन, आदित्य ने कहा कि वह एक फोटो ही तो मांग रहे हैं।’