बॉलीवुड के महानायक को कोरोना / पिछले साल अक्टूबर में भी हुए थे अस्पताल में भर्ती, खबरों को बताया गया था अफवाह

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव (Amitabh Bachchan Corona Positive) पाए गए हैं। इस खबर के साथ ही पूरे देश में सनसनी फैल गई है। उन्हें शनिवार रात मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के शुभचिंतक उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। जो भी ये खबर सुन रहा है चकित हो जा रहा है। पिछले काफी समय से अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के प्रति लोगों को सावधान करते नजर आए थे। खुद कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अमिताभ ने ये जानकारी ट्विटर पर साझा की। उन्होंने लिखा- मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। हॉस्पिटल शिफ्ट हो गया हूं। मेरे परिवार और स्टाफ का टेस्ट हो गया है। अभी रिजल्ट आना बाकी है। जितने भी लोग पिछले 10 दिनों में मुझसे मिले हैं वे अपना टेस्ट करवा लें।

अक्टूबर में भी हुए थे अस्पताल में भर्ती

इससे पहले भी 15 अक्टूबर को बिग बी को इसी अस्पताल में लिवर ट्रीटमेंट के लिए भर्ती करवाया गया था। हालांकि बाद में कई लोगों ने इस खबर को अफवाह बताया था। इस खबर को अफवाह बताने वालों में उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत भी शामिल थे।

अक्टूबर में नानावटी अस्पताल के गेस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ जयंत बर्वे ने उनका इलाज किया था। अमिताभ के बीमार होने की खबर को पूरी तरह गुप्त रखा गया था, लेकिन अस्पताल के कुछ लोगों ने इस खबर को लीक कर दिया। यह भी दावा किया जा रहा था कि अमिताभ रुटीन चैकअप के लिए गए थे।

मेकअप आर्टिस्ट ने बताया था खबरों को अफवाह

एडमिट होने की खबरों में बिग बी के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने कहा कि बच्चन साहब रेगुलर चेकअप के लिए जाते रहते हैं। उन्होंने अक्टूबर में आई खबरों को गैरजिम्मेदाराना बताया था। फिलहाल अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने पर भी दीपक ने इसे रूटीन चेकअप का ही नाम दिया है हालांकि इस बार खुद बिग बी ने खबरों को कन्फर्मेशन दिया है।

बता दे, हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर उनकी फिल्म गुलाबो सिताबो (Gulabo Sitabo) रिलीज हुई है। यह उनकी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई पहली फिल्म थी। इसमें वे अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ नज़र आये थे। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया ट्विटर (Twitter) पर खासे सक्रिय रहते हैं और अपनी गतिविधियों से अपने प्रशंसकों को परिचित कराते रहते हैं।