खुला राज, प्रियंका चोपड़ा ने क्यों लिया 10 साल छोटे निक जोनस को डेट करने का फैसला

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) अकसर साथ आते हैं तो खूब सुर्खियां बटोरते हैं। पिछले महीने ही इस कपल ने अपनी शादी की पहली सालगिरह बनाई थी और अब प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने निक जोनस को डेट करने का फैसला क्यों लिया। एक इंटरव्यू के दौरन प्रियंका ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस को उनके सॉन्ग 'क्लोज' के विडियो को देखने के बाद डेट करने का फैसला किया था। इस गाने के विडियो में निक को केवल अंडर गारमेंट्स में देखा जा सकता है। इस सॉन्ग में प्रियंका को निक जोनस इतने हॉट लगे कि उन्होंने निक को अपना जीवनसाथी बनाने को फैसला कर लिया। प्रियंका ने यह भी बताया कि यह उनका फेवरिट विडियो है।

आपको बता दे, प्रियंका और निक ने साल 2017 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके अगले ही साल उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाने का फैसला लेते हुए शादी के बंधन में बंधने में फैसला ले लिया।

वही प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछली बार शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ दिखाई दी थीं। बता दे, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं, और उन्होंने लगभग 55 से अधिक फिल्मों में काम किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी अभिनय की शुरुआत हिट सीरीज 'क्वांटिको' से की, जो एबीसी पर तीन सीजल के लिए प्रसारित हुई। 'क्वांटिको' में आने के बाद प्रियंका चोपड़ा पहली भारतीय एक्टर बनीं जिन्होंने अमेरिकी सीरीज में लीड रोल किया, इसी रोल की वजह से उन्हें 2016 में पीपल्स चॉयस अवॉर्ड से भी नवाजा गया।