तैमूर ने फिर की पैपराजी से बदतमीजी, चिल्लाकर भागे तो लगी चोट, देख गुस्से से लाल हुई मम्मी करीना

हाल ही में बड़े भैया बने तैमूरअली खान (Taimur Ali Khan) मम्मी करीना और नानी बबीता के साथ करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की बेटी समायरा कपूर (Samiera Kapoor) का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे। इस दौरान तैमूर इतने एक्साइटेड थे कि जल्दबाजी में वह ग्लास के गेट से टकरा गए। दरअसल, तैमूर गाड़ी से उतरते हैं और पहले पैपराजी को देखकर चिल्लाते हैं और इसके बाद तुरंत अंदर भागने लगते हैं। लेकिन वह देखते नहीं की शीशे का गेट बंद है और गेट से टकरा गए। ये देखते ही स्टाफ के लोग और करीना ने तुरंत तैूमर को पकड़ा और अंदर लेकर गए। तैमूर की इस हरकत पर करीना काफी नाराज दिखीं। हालांकि करीना फिर तैमूर को अंदर भेज देती हैं और खुद पैपराजी को ग्रीट करके अंदर चली जाती हैं। करीना ने इस दौरान लाइट ब्लू ड्रेस पहनी थी और व्हाइट मास्क लगाया हुआ था। वहीं तैमूर ने डार्क ब्लू टी शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने रेड कलर का मास्क लगाया हुआ था।

बता दे, समायरा कपूर, करिश्मा कपूर और उनकी एक्स पति संजय कपूर की बड़ी बेटी हैं। करिश्मा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेज में से एक रही हैं। हालांकि उनके बच्चे समायरा और कियान लाइमलाइट से दूर रहते हैं। हालांकि दोनों बच्चों को फैमिली पार्टी और एयरपोर्ट पर करिश्मा संग अक्सर स्पॉट किया जाता है। समायरा का रिश्ता उनकी मां करिश्मा कपूर और मौसी करीना कपूर खान से बेहद खास और करीबी है। समायरा के बर्थडे पर करीना ने स्पेशल पोस्ट भी शेयर किया था।

महिला दिवस पर करीना कपूर ने छोटे बेटे के साथ अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी। हालांकि इस फोटो में बेटे का चेहेरा नजर नहीं आया। फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा था, ‘ऐसा कुछ नहीं है जो महिला नहीं कर सकतीं। सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।’ करीना के इस पोस्ट पर फैंस और बाकी सेलेब्स ने खूब प्यार बरसाया था।

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करे तो बेबो जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान लीड रोल में हैं।