असली-नकली जूते में फर्क नहीं कर पाईं करीना कपूर, शू-शेप केक काटते डरीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) को एक शू शॉप के प्रमोशनल इवेंट पर स्पॉट किया गया। इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान करीना कपूर ऑरेंज कलर के आउटफिट में नजर आई। साथ ही एक वायरल वीडियो में करीना एक शू शेप का केक काटती नजर आ रही हैं। मजेदार बात यह है कि करीना कपूर खुद इस केक को देखकर कन्फ्यूज हैं। जिस बात का अंदाजा एक्ट्रेस के चेहरे के एक्सप्रेशन से लगाया जा सकता हैं। सोशल मीडिया पर करीना के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने करीना के लुक को शानदार बताया है तो कुछ लोग एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन को मजेदार बता रहे हैं।

दरअसल, करीना कपूर जिस कंपनी के प्रमोशन में पहुंची थीं, उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करीना कपूर अपने अंदाज में शूज का प्रमोशन करती दिख रही हैं। कुछ को वह पहन रही हैं तो कुछ एक्ट्रेस ने हाथ में पकड़ रखे हैं। वीडियो में करीना सभी पैपराजी के सामने अपने हाथ में स्लीपर लिए फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस दौरान करीना कपूर ने केक कटिंग भी की। इस दौरान शू-शेप कटिंग के दौरान एक्ट्रेस के रिएक्शन ने सभी का ध्यान खींच लिया। इवेंट में केक काटते वक्त करीना कपूर रियलिस्टिक शू-शेप केक और असली जूते में काफी कंफ्यूज दिख रही हैं। उन्हें शू-शेप केक काटते हुए डर भी लग रहा है। काफी ध्यान लगाने के बाद और फिर असली जूते को चेक करने के बाद आखिरकार एक्ट्रेस ने डर-डरकर केक काटा। शू-शेप केक काटकर वह हैरान भी नजर आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें केक खाने में डर लग रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करे तो करीना कपूर को आखिरी बार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। फिल्म में दोनों को जोड़ी को पसंद किया। लेकिन फिल्म को लोगों के मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं। वहीं, अब करीना कपूर फिल्म 'द क्रू' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह तब्बू और कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा, वह ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पर बेस्ड सुजॉय घोष की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं।