येलो फ्लोरल बिकिनी पहनकर पूल में चिल करती नजर आई Janhvi Kapoor, स्टाइलिश अंदाज देख फैंस बोले - मर्मेड

बॉलीवुड की मोस्ट गॉर्जियस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जाह्नवी की हर तस्वीर फैंस के दिलों को जीत लेती है और अब एक बार फिर से जाह्नवी की सुपर सिजलिंग तस्वीरों ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी है। Janhvi Kapoor ने इंस्टाग्राम पर पूल टाइम की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं हैं। तस्वीरों में जान्हवी कपूर कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में जाह्नवी कपूर मस्ती के मूड में हैं और येलो फ्लोरल स्विमवियर में दिख रही हैं। जान्हवी कपूर ने अपनी चार फोटों शेयर की है। जान्हवी कपूर ने पोस्ट को कैप्शन दिया है, 'अर्काडिया - फाइंडिंग माई वे बैक टू या।' येलो बिकिनी संग जाह्नवी ने न्यूड मेकअप किया है, उन्होंने मस्कारा कोट के साथ अपने मेकअप लुक को बिल्कुल नेचुरल रखा है। खबर लिखे जाने तक इन तस्वीरों पर 11 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जान्हवी कपूर की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। फैन्स उनके स्टाइलिश अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में वह कोविड से ठीक हुई हैं।

कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी की बाढ़ आ गई है। कोई जाह्नवी को ब्यूटी क्वीन कह रहा है, तो कई फैबुलस। एक यूजर ने जाह्नवी की तारीफ में लिखा- मर्मेड लग रही हो। एक दूसरे यूजर ने उन्हें जलपरी बताया है।

बता दे, जान्हवी ने जिमर्मन ब्रांड की बिकनी पहनी हुई है, जिमर्मन के रिजॉर्ट स्विम 2022 कलेक्शन से है। बता दें कि जाह्नवी कपूर इस महीने की शुरुआत में कोविड-19 की चपेट में आ गई थीं, उनके साथ उनकी बहन खुशी भी इनफेक्टेड हो गई थीं। जाह्नवी ने आइसोलेशन की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन दिया था, 'वर्ष का वही समय फिर से।'

काम की बात करें तो जान्हवी कपूर को आखिरी बार हॉरर कॉमेडी रूही में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ देखा गया था। उनकी कुछ फिल्में लाइन-अप हैं, जिनमें कॉमेडी फिल्म दोस्ताना 2 शामिल है। वह गुड लक जेरी और मिली में भी नजर आएंगी।