सिंगर हिमेश रेशमिया अपनी एक हरकत की वजह पर सोशल मीडिया ट्रोल हो रहे है। हाल ही में हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी सोनिया कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। इस दौरान पैपराजी के सामने उचक-उचककर फोटो क्लिक करा रहे थे। हिमेश इस हरकत के चलते लोगों के निशाने पर आ गए है।
दरअसल, हिमेश की पत्नी सोनिया कपूर हाइट में लंबी हैं। ऐसे में हिमेश पैपराजी के सामने पत्नी सोनिया की हाइट को मैच करने के लिए उचक-उचककर फोटो क्लिक करा रहे थे। वह अपने पैरों की उंगलियों पर खड़े होकर पोज दे रहे थे। देखा जाए तो कई बार आम लोगों की ही तरह सेलेब्स भी हाइट में मात खा जाते हैं और उसमें भी अगर पार्टनर लंबा हो तो वह उसकी हाइट से मैच होने की कोशिश करते हैं।
सोनिया कपूर को पकड़कर हिमेश ने पोज तो दे दिए, लेकिन हाइट की वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। हिमेश का उचककर फोटो क्लिक कराना कई यूजर्स को पसंद नहीं आया जिसके चलते हिमेश को ट्रोल करना शुरू कर दिया। साथ ही उन्हें कई हॉलीवुड कपल्स के उदाहरण देने शुरू कर दिए। वीडियो में यह भी देखा गया कि जब हिमेश उचककर फोटो क्लिक करा रहे थे तो वह अपना बैलेंस नहीं बना पा रहे थे।
एक यूजर ने लिखा, 'कभी भी टॉम क्रूज को निकोल किडमैन के साथ इस तरह करते नहीं देखा गया।'एक और यूजर ने लिखा, 'कोई भी टॉम क्रूज की तरह खुद को कैरी नहीं कर सकता।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सोफी टर्नर, जो जोनस से लंबी है। टॉम हॉलैंड से लंबी उनकी जेंगर्लफ्रेंड जेंडया हैं। जो है वो है।'
हाल ही में हिमेश रेशमिया को रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' को जज करते देखा गया था। इस शो को आदित्य नारायण ने होस्ट किया था। हिमेश के साथ विशाल ददलानी और शंकर महादेवन भी नजर आए थे।