Father’s Day 2021: रणबीर कपूर से लेकर हिना खान तक, कोरोना काल में इन सेलेब्स ने खोया अपने पिता को

आम हो या खास कोरोना महामारी सब पर कहर बनकर टूटी है। सभी के लिए कोरोना महामारी का समय काफी कठिन बीता। बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने भी कोरोना महामारी में अपनों को खोया है। आज फादर्स डे (Father's Day) के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे जिन्होंने कोरोना महामारी में अपने पिता को खोया है। अपने इनके पास अपने पिता के साथ बिताए पलों की यादों के अलावा कुछ नहीं है।
रणबीर कपूर

30 अप्रैल, 2020 को रणबीर के पिता और दिग्गज वेटरन एक्टर ऋषि कपूर की मौत हुई थी। ऋषि कपूर का निधन ब्लड कैंसर के चलते हुआ था। कोरोना लॉकडाउन के कारण उनके अंतिम संस्कार में चंद लोग ही शामिल हुए थे। उनकी चिता को मुखाग्नि बेटे रणबीर ने दी थी।
बाबिल खान

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने 28 अप्रैल, 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इरफान कैंसर के साथ-साथ कोलोन इंफेक्शन से जूझ रहे थे और अंततः 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनके इकलौते बेटे बाबिल अक्सर सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े फोटो और वीडियो शेयर कर उन्हें बेहद मिस करने की बात कहते रहते हैं। बाबिल खान नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कला' से डेब्यू करने जा रहे। गौहर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट गौहर खान भी कोरोनाकाल में अपने पिता जफर अहमद खान को खो चुकी हैं। गौहर खान के पिता का निधन 5 मार्च, 2021 को हुआ था। गौहर ने उन्हें याद करते 25 दिसंबर, 2020 को हुई अपनी शादी की एक फोटो शेयर की थी जिसमें उनके पिता भी नजर आ रहे थे। गौहर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था, 'आप मेरे हीरो थे। आप जैसा कोई भी नहीं है। आप मेरे साथ हमेशा रहेंगे और मैं आपसे बेशुमार प्यार करती रहूंगी।' हिना खान

आज फादर्स डे पर हिना खान के पिता उनके साथ नहीं है। दरअसल, हिना खान के पिता असलम खान का निधन 20 अप्रैल, 2021 को हुआ था। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। पिता के निधन के बाद हिना ने कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था लेकिन जब वह सोशल मीडिया पर वापस आई थीं तो उन्होंने पिता की टी-शर्ट पहनकर फैन्स के साथ लाइव सेशन किया था। आज फादर्स डे पर हिना खान ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें अपने फैंस के लिए शेयर करी है। फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। जिसमें एक्ट्रेस ने कहा, '20 जून, आपको गए हुए 2 महीने हो गए पापा। हमने ये फोटोज 7 महीने पहले क्लिक की थी और मैंने आपको ये फोटोज नहीं दिखाई थी क्योंकि मैं इन्हें स्पेशल दिन पर शेयर करना चाहती थी। नहीं सोचा था कि आज के दिन इन्हें शेयर करूंगी। आपको ये फोटोज देखना चाहिए पापा। यही हमने डिसाइड किया था। क्यों???मिस यू। हैप्पी फादर्स डे डैडी। आई लव यू।' बाबा सहगल

पंजाबी और बॉलीवुड रैपर बाबा सहगल भी अपने पिता को खो चुके हैं। उनके पिता कोरोना संक्रमित थे और 13 अप्रैल, 2021 को उनका निधन हो गया था। बाबा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए पिता की एक फोटो भी शेयर की थी। संभावना सेठ

टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ के पिता एसके सेठ का निधन कोरोना संक्रमण के चलते 8 मई, 2021 को हो गया था। संभावना के पिता का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था। उनकी मौत के बाद संभावना ने लापरवाही की आरोप लगाते हुए अस्पताल के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।