बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह एक फैशन आइकन भी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अरब फैशन वीक में शोस्टॉपर बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। अरब फैशन वीक में उनका शोस्टोपर बनना पूरे देश के लिए ही काफी गर्व की बात है। अरब फैशन वीक के दौरान ही उर्वशी रौतेला स्टारर फर्न अमेटो की एक शॉर्ट फिल्म भी रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने 'इजिप्ट की रानी क्लियोपेट्रा' का किरदार अदा किया। इसके लिए उन्होंने 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सोने की ड्रेस पहनी है। इसका मूल्य भारतीय रुपए में 37 करोड़ 34 लाख से अधिक है।
इस बारे में बात करते हुए यूजेन ग्रुप के संस्थापक और सीईओ जोश यूजेन ने कहा, 'यह हमारे लिए अत्यंत सम्मान की बात है कि भारत की सबसे तेजस्वी महिला और भारत की हमारी पहली सेलिब्रिटी, जो दुबई की होमग्रोन (Homegrown) लक्जरी यात्रा और फैशन मैगजीन एक्सपेडिशन मैगजीन (Xpedition Magazine) का कवर बनीं। उनका पूरा आउटफिट उत्तम सोने से बना है, जिसकी कुल कीमत 5 मिलियन US डॉलर यानी लगभग 37 करोड़ रुपये है। और यह एक सुपरस्टार के लिए फिट है जो कि वह है। वह एक गोल्डन हार्ट वाली मेरी एक अच्छी दोस्त हैं।'
बॉलीवुड की ग्लैम गर्ल के नाम से लोकप्रिय उर्वशी रौटेला ने हाल ही में नेहा कक्कर और रोहनप्रीत सिंह की शादी का रिसेप्शन अटेंड किया था। जहां उनके दुल्हन से महंगा लहंगा पहनने की बात सामने आई थी। यह एक लेजर कट लेदर लहंगा था, साथ ही इसमें जरदोजी का काम किया गया था और इसमें ओरिजिनल स्वरोस्की लगे हुए थे। उर्वशी ने रेनू टंडन की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी हुई थी। उर्वशी की ड्रेस लाखों की लग रही थी। उर्वशी का लहंगा और ज्वेलरी कुल 55 लाख रुपए की थी।
भारत में उर्वशी रौतेला की कुछ समय पहले फिल्म वर्जिन भानुप्रिया रिलीज हुई थी। यह फिल्म कोरोना वायरस के चलते डिजिटल पर रिलीज की गई है। उर्वशी रौटेला बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका भी निभाई है। वह सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है। उनके लाखों फॉलोअर्स है।