क्या इस एक्ट्रेस से बढ़ती नजदीकियां बनी आमिर खान के तलाक की वजह!

आमिर खान और किरण राव ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने 15 साल पहले शादी की थी। आमिर और किरण ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर फैंस को ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह दोनों अब अपनी जिंदगी को पति पत्नी के बजाए अलग-अलग जिएंगे। यह खबर आमिर खान के फैंस के लिए चौकाने वाली है लेकिन सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि सोशल मीडिया पर आमिर खान की को-स्टार रहीं ऐक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ट्रेंड कर रही हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि आमिर खान का किरण राव से तलाक का कारण फातिमा सना शेख से बढ़ती नजदीकियां हैं। आमिर खान और फातिमा सना शेख ने फिल्म 'दंगल' में एक साथ काम किया था। यह फातिमा की डेब्यू फिल्म थी और इसमें उन्होंने आमिर खान की बेटी की भूमिका निभाई थी। सोशल मीडिया पर लोग #Fatima से लगातार ट्वीट कर रहे हैं।

बता दें कि आमिर खान और फातिमा सना शेख के लिंकअप की अफवाहें पहले भी सामने आ चुकी हैं। इन खबरों पर रिऐक्ट करते हुए तब फातिमा सना शेख ने कहा था कि वह आमिर को अपना एक मार्गदर्शक और लाइफ गुरु के तौर पर मानती हैं। हालांकि अभी भी लोग सोशल मीडिया पर आमिर और फातिमा के कथित लिंकअप पर खूब गॉसिप कर रहे हैं।

आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी। आमिर जब 'क़यामत से क़यामत तक' की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने रीना से शादी कर ली थी। 18 अप्रैल, 1986 को हुई शादी करीब 16 साल तक चली थी। 2002 में इनका तलाक हो गया था। कपल के दो बच्चे (बेटा जुनैद और बेटी आइरा) हैं, जो अब रीना के साथ रहते हैं। रीना से अलग होने के बाद किरण के रूप में आमिर खान को उनका दूसरा प्यार मिला। किरण राव के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में खुद आमिर खान ने खुलासा किया था।

वर्कफ्रंट की बात करे तो आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी लीड रोल में है। यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने की उम्मीद है।