दिशा पटानी की परफेक्ट 'backflip' देख हर कोई हुआ हैरान, वीडियो ने मचाई धूम

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी (Disha Patani) अपने फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वे अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। इसी कड़ी में सोमवार को दिशा ने अपने इंस्टाग्राम (Disha Patani Instagram) पर बैकफ्लिप करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

दिशा पटानी ने अपना ये शानदार वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें जिम में बैकफ्लिप करते देखा जा सकता है। वीडियो में उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहना हुआ है। उन्होंने अपने बालों का पोनीटेल बनाया हुआ हैं। वीडियो में दिशा पहले मैट के रैक पर चढ़ती हैं और फिर एक परफेक्ट बैकफ्लिप करती हैं। वे इसके बाद चेहरे पर मुस्कान लिए कैमरे की ओर देखती हैं। एक्ट्रेस अपनी मनमोहक मुस्कान से फैंस को दीवाना बना रही हैं।

दिशा का ये जबरदस्त बैकफ्लिप को देख फैन्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। दिशा के इस वीडियो पर 6 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके है।

एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में बेबी चिक इमोजी शेयर किया है। दिशा के वीडियो ने सुजैन खान समेत कई सेलेब्स को प्रभावित किया है। फैंस ने भी दिशा की स्किल्स की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है, 'कड़क', जबकि दूसरे ने कमेंट किया है, 'वाह... बढ़िया।'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा पटानी एक्टर टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। उन्हें अक्सर साथ में देखा जाता है। दिलचस्प बात है कि दिशा ने अपना 28वां बर्थडे टाइगर और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मनाया था। कृष्णा ने हाल में टाइगर और दिशा के रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया था और कहा था कि वे हमेशा एक-दूसरे के साथ खुश रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो दिशा आखिरी बार सलमान खान अभिनीत फिल्म 'राधे' में नजर आई थीं। फिल्म में इनके अलावा जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा और गौतम गुलाटी भी हैं। इस फिल्म में दिशा को सलमान खान के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था। वहीं, नए प्रोजेक्ट की बात करे तो एक्ट्रेस जल्द ही जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी हैं, जबकि एकता कपूर और भूषण कुमार फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।