कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी के बाद हटाए गए ब्लॉकेज

डांसर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं। बताया जा रहा है कि अब रेमो की हालत स्थिर है।

IWM Buzz की खबर के अनुसार 46 साल के रेमो को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। रेमो और लिजेल के दो बेटे ध्रुव और गैब्रिएल हैं। इस बीच ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बताया कि रेमाे अब ठीक हैं और वे रिकवर कर रहे हैं। वहीं उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके सेहतमंद होने के लिए दुआएं दे रहे हैं।

रेमो डिसूजा बॉलीवुड की कई फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैl इसके अलावा वह कई फिल्मों का सफल निर्देशन भी कर चुके हैl उनकी पिछली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' थीl इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की अहम भूमिका थीl रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो भी जज कर चुके हैंl रेमो की फिल्मों को काफी पसंद किया गया हैl रेमो कोरियोग्राफी में माइकल जैक्सन को पसंद करते थेl